Paush Purnima 2021: आज है पौष पूर्णिमा, बन रहा है ये शुभ योग, जानें मुहूर्त

Paush Purnima 2021 आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि है। आज के दिन को पौष पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान एवं दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई लोग व्रत भी करते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:09 AM (IST)
Paush Purnima 2021: आज है पौष पूर्णिमा, बन रहा है ये शुभ योग, जानें मुहूर्त
Paush Purnima 2021: आज है पौष पूर्णिमा, बन रहा है ये शुभ योग, जानें मुहूर्त

Paush Purnima 2021: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि है। आज के दिन को पौष पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान एवं दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। साथ ही इस दिन कई लोग व्रत भी करते हैं। जो व्यक्ति आज के दिन स्नान, दान, जप आदि करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सूर्य देव को अर्घ्य भी देना चाहिए। इस दिन प्रयागराज, काशी और हरिद्वार में गंगा स्नान किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा पर यह खास योग बन रहा है। तो आइए जानते हैं पूर्णिमा व्रत का मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व।

पौष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त:

28 जनवरी, गुरुवार रात 01 बजकर 17 मिनट से

29 जनवरी, शुक्रवार रात 12 बजकर 45 मिनट तक

पौष पूर्णिमा पर बन रहा है यह खास योग:

इस वर्ष पौष पूर्णिमा पर एक खास योग बन रहा है। इसके चलते इस तिथि का महत्व और अधिक हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन यह योग सूर्योदय से लेकर मध्यरात्रि तक विद्यमान रहेगा। पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोड़कर अन्य कोई भी कार्य शुरू किया जा सकता है। साथ ही इस दिन सर्वाथ सिद्धि योग और प्रीति योग भी बन रहा है। इस दिन से ही कल्पवास भी शुरू हो जाता है। यह माघ पूर्णिमा को समाप्त होता है। आदि काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार, कल्पवासी जीवन मृत्यु के चक्र से मुक्ति पाने की इच्छा रखते हैं। हिंदू ग्रंथों में कल्पवास का महत्व अलग-अलग तरह से बताया गया है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

chat bot
आपका साथी