Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 जुलाई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 31 जुलाई 2021 और दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन आपको न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:31 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:31 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 जुलाई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 जुलाई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 31 जुलाई 2021 और दिन शनिवार है। आज सुबह 05:41 बजे तक सप्तमी तिथि थी, उसके बाद से अष्टमी तिथि का प्रारंभ हुआ है। आज शनिवार के दिन आपको न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। शनि देव की आराधना से शनि दोष से मुक्ति मिलती है, वहीं हनुमान जी सभी संकटों को दूर करते हैं और शनि पीड़ा से भी मुक्ति प्रदान करते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: सप्तमी तिथि की वृद्धि।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 05 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी अश्वनी नक्षत्र 16 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र सूल योग 21 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 42 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 13 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 11 बजकर 52 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 08 बजकर 39 मिनट से सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक।

आज सावन कृष्ण अष्टमी है। आज शनिवार के दिन शनि चालीसा, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इस दिन शनि देव और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी