आज है उत्पन्ना एकादशी, जानें 30 नवंबर 2021 का पंचांग, शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिंदी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 30 नवंबर शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है। इस दिन संतोषी माता का भी व्रत रखने का विधान है।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:00 AM (IST)
आज है उत्पन्ना एकादशी, जानें 30 नवंबर 2021 का पंचांग, शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज है उत्पन्ना एकादशी, जानें 30 नवंबर 2021 का पंचांग, शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज 30 नवंबर, मंगलवार का दिन है।हिंदी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ उनकी योग शक्ति के पूजन का विधान है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजन करने से आत्मबल में वृद्धि होती है। व्यक्ति सभी प्रकार के सांसारिक दुखों पर विजय पाता है और उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इसके साथ ही मंगलवार का दिन होने के कारण आज हनुमान जी का भी व्रत और पूजन करने का विधान है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति: 30 नवंबर, 2021 मंगलवार मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: उत्पन्ना एकादशी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 26 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी हस्त नक्षत्र 20 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र आयुष्मान योग 24 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग कन्या में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 56 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज रात 03 बजकर 17 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर पूर्व 02 बजकर 37 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

आयुष्मान योग - 30 नवंबर को रात्रि 02 बजकर 50 मिन से शुरू होकर अगले दिन 01 दिसंबर को रात्रि 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग लगेगा।

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 05 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम को 02 बजकर 51 मिनट से दोपहर 04 बजकर 23 मिनट तक।

chat bot
आपका साथी