Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 जून 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आषाढ़ कृष्ण षष्ठी है। आज 30 जून 2021 और दिन बुधवार है। आज दिन में 1115 बजे तक आयुष्मान योग है उसके बाद से सौभाग्य योग प्रारंभ हो जाएगा। दोपहर से भद्रा लग रही है जिसमें शुभ कार्य की मनाही होती है। आज पंचक भी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 07:43 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 10:39 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 जून 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 जून 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 30 जून 2021 और दिन बुधवार है। आज दिन में 11:15 बजे तक आयुष्मान योग है, उसके बाद से सौभाग्य योग प्रारंभ हो जाएगा। दोपहर से भद्रा लग रही है, जिसमें शुभ कार्य की मनाही होती है। आज पंचक भी है। आज पूरे दिन रवि योग भी है। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए। वे आपके सभी दुखों को दूर करेंगे और कार्यों को सफल करेंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01:19 बजे से रात्रि के 01:40 बजे तक।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 13 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 26 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र आयुष्मा योग 11 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग कुंभ में चंद्रमा 19 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 26 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 23 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 11 बजकर 53 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज के दिन ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

रवि योग: आज प्रात: 05 बजकर 26 मिनट से देर रात 02 बजकर 03 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 05 बजकर 43 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।

आज आषाढ़ कृष्ण षष्ठी है। आज बुधवार के दिन श्री गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए और गणपति के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी