Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 जुलाई 2021 का पंचांग, आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज सावन कृष्ण सप्तमी तिथि है। आज 30 जुलाई 2021 और दिन शुक्रवार है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। सुबह से दोपहर तक अमृत सिद्धि योग और रवि है। पंचक दोपहर तक रहेगा वहीं भद्रा आज शाम करीब पौने पांच बजे तक है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:11 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:52 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 जुलाई 2021 का पंचांग, आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 जुलाई 2021 का पंचांग, आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 30 जुलाई 2021 और दिन शुक्रवार है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। सुबह से दोपहर तक अमृत सिद्धि योग और रवि है। पंचक दोपहर तक रहेगा, वहीं भद्रा आज शाम करीब पौने पांच बजे तक है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपके परिवार में धन, दौलत, सुख, समृद्धि और वैभव आएगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 03:55 बजे से शाम 04:44 बजे तक।

विशेष: पंचक दोपहर 02:02 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 29 घंटे 27 मिनट तक, रेवती नक्षत्र 14 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् अश्वनी नक्षत्र धृति योग 20 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग मीन में चंद्रमा 14 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात् मेष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 41 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 13 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 11 बजकर 21 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

धृति योग: आज रात 08 बजकर 20 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन।

अमृत सिद्धि योग: आज प्रात: 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 27 मिनट से दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक।

आज सावन कृष्ण सप्तमी है। आज शुक्रवार के दिन लक्ष्मी चालीसा, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती आदि का पाठ करना चाहिए। आज इन देवियों के मंत्रों का जाप करना उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी