Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 सितंबर 2020 का पंचांग, शनि आज हो रहे हैं मार्गी, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Panchang 29 September 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार दिन है। आज 29 सितंबर है। आज के दिन सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शनि मार्गी हो रहे हैं।
Panchang 29 September 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार दिन है। आज 29 सितंबर है। आज के दिन सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शनि मार्गी हो रहे हैं। इससे 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। आज रवि योग भी बना हुआ है। आज मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। वे सभी संकटों को हरने वाले, ज्ञान के दायक और अत्यंत बलशाली भी हैं। अधिक मास में भगवान शिव की आराधना भी आपके लिए मंगलकारी हो सकती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विशेष: पंचक, शनि मार्गी।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: भौमि प्रदोष।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 22 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी शतभिषा नक्षत्र 24 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र सूल योग 19 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग कुंभ में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर होना है। सूर्यास्त आज शाम को 06 बजकर 09 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त अगले दिन 30 सितंबर के तड़के 04 बजकर 39 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।
रवि योग: देर रात 12 बजकर 48 मिनट से 30 सितंबर को सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक।
अमृत काल: शाम को 04 बजकर 57 मिनट से शाम 06 बजकर 42 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक।
आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज आपको शाम के समय भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। आज के दिन उनके मंत्रों का जाप भी आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।