Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 जुलाई 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 29 जुलाई 2021 और दिन गुरुवार है। आज दोपहर से सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है वहीं आज शाम 0803 बजे तक सुकर्मा योग है। आज पंचक भी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:19 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:22 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 जुलाई 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 जुलाई 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 29 जुलाई 2021 और दिन गुरुवार है। आज दोपहर से सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है, वहीं आज शाम 08:03 बजे तक सुकर्मा योग है। सुकर्मा योग शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। आज पंचक भी है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति अच्दी होती है। जिनके विवाह में कोई बाधा आ रही होती है, वह दूर होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 27 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 12 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र सुकर्मा योग 20 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 41 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 14 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर है।

आज का शुभ समय 

सुकर्मा योग: आज रात 08 बजकर 03 मिनट तक। उसके बाद धृति योग।

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

रवि योग: आज दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 41 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 59 मिनट से सुबह 08 बजकर 40 मिनट तक।

आज सावन कृष्ण षष्ठी है। आज गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। आज विष्णु मंत्रों का जाप करना भी उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी