Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 28 सितंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज द्विपुष्कर योग और रवि योग बना हुआ है। आज सप्तमी श्राद्ध है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:08 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:08 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 28 सितंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज द्विपुष्कर योग और रवि योग बना हुआ है। आज सप्तमी श्राद्ध है। जिन लोगों के पितरों का निधन किसी भी मास के शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की सप्तमी को हुआ हो, वे आज के दिन पितरों की आत्म तृप्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि करते हैं। आज मंगलवार का दिन सं​कटमोचन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसे में आपको आज हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे, संकट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सप्तमी श्राद्ध।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 18 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी मृगसिरा नक्षत्र 20 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा व्यतिपात योग 17 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग वृष में चंद्रमा 07 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 12 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 13 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 12 मिनट से रात 08 बजकर 44 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक।

द्विपुष्कर योग: आज प्रात: 06 बजकर 12 मिनट से शाम 06 बजकर 16 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 10 बजकर 57 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर है।

आज आश्विन कृष्ण सप्तमी है। आज मंगलवार के दिन मंगल दोष के निवारण के लिए आप ज्योतिष उपाय कर सकते हैं। हुनमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण आदि के पाठ से भी आपका कल्याण होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी