Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज का मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 28 September 2020 आज 28 सितंबर दिन सोमवार है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज सुबह पंचक का प्रारंभ हो रहा है जो 03 अक्टूबर के प्रातकाल तक रहेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 02:28 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज का मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है।

Panchang 28 September 2020: आज 28 सितंबर दिन सोमवार है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज सुबह पंचक का प्रारंभ हो रहा है, जो 03 अक्टूबर के प्रात:काल तक रहेगा। मलमास का सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए उत्तम है। वैसे आप उनके साथ भगवान विष्णु की भी पूजा कर सकते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

विशेष: पंचक प्रारंभ, प्रात: 09:41 बजे से 03 अक्टूबर को प्रात: 08:51 बजे समाप्त।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 20 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी धनिष्ठा नक्षत्र 22 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र धृति योग 19 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग मकर में चंद्रमा 09 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।

अमृत काल: दिन में 11 बजकर 28 मिनट से दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

आज के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर हुआ है। सूर्यास्त आज शाम को 06 बजकर 10 मिनट पर होगा। 

चंद्रोदय और चंद्रास्त 

आ​ज के दिन चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 34 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त अगले दिन 29 सितंबर के तड़के 03 बजकर 44 मिनट पर होगा।

आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज सोमवार को शिव चालीसा, शिव मंत्र, शिव पुराण आदि का पाठ करना व्यक्ति के लिए लाभकारी हो सकता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी