Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 नवंबर 2020 का पंचांग, वैकुण्ठ चतुर्दशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 28 November 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार दिन है। आज 28 नवंबर है। सुबह 1022 बजे के बाद से चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज वैकुण्ठ चतुर्दशी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:31 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 02:40 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 नवंबर 2020 का पंचांग, वैकुण्ठ चतुर्दशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 नवंबर 2020 का पंचांग, वैकुण्ठ चतुर्दशी आज

Panchang 28 November 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार दिन है। आज 28 नवंबर है। सुबह 10:22 बजे के बाद से चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज वैकुण्ठ चतुर्दशी है। आज के दिन भगवान विष्णु तथा देवों के देव महादेव की पूजा एक साथ की जाती है। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति को वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है। आज दिन में रवि योग है। वैकुण्ठ एकादशी एक ऐसा दिन है, जिस दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा साथ होती है। आज का राहुकाल सुबह में ही है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: बुध वृश्चिक राशि में।

आज का पर्व एवं त्योहार: वैकुण्ठ चतुर्दशी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 10 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी भरणी नक्षत्र 27 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र वरियान योग 09 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज वैकुण्ठ चतुर्दशी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 54 मिनट पर हुआ, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 15 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 29 नवंबर को प्रात:काल 05 बजकर 45 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 06 बजकर 54 मिनट से अगले दिन 29 नवंबर को प्रात:काल 03 बजकर 19 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 09 बजकर 56 मिनट से रात 11 बजकर 44 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान जी तथा शनि देव की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी