Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 जनवरी 2021 का पंचांग, पौष पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 28 जनवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज पौष पूर्णिमा है। आज के दिन नदी में स्नान दान का विशेष महत्व है। आज दोपहर तक भद्रा है। आज का दिन बहुत उत्तम है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:01 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:35 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 जनवरी 2021 का पंचांग, पौष पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 जनवरी 2021 का पंचांग, पौष पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 28 जनवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज पौष पूर्णिमा है। आज के दिन नदी में स्नान दान का विशेष महत्व है। आज दोपहर तक भद्रा है। आज का दिन बहुत उत्तम है। आज दिनभर गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु तथा गुरु देव बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01 बजकर के 06 मिनट तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की पूर्णिमा।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 24 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा पुष्य नक्षत्र 27 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्लेषा नक्षत्र प्रीति योग 19 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् आयुष्मान योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 11 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 57 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 30 मिनट पर होगा। आज चंद्र के अस्त का समय प्राप्त नहीं हो रहा है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज सुबह 07 बजकर 11 मिनट से 29 जनवरी को तड़के 03 बजकर 51 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 07 बजकर 11 मिनट से 29 जनवरी को तड़के 03 बजकर 51 मिनट तक।

अमृत काल: रात को 09 बजकर 26 मिनट से रात 11 बजकर 02 मिनट तक।

गुरु पुष्य योग: आज सुबह 07 बजकर 11 मिनट से 29 जनवरी को तड़के 03 बजकर 51 मिनट तक।

आज पौष पूर्णिमा है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी