Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास आज से प्रारंभ, पढ़ें 28 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 28 फरवरी 2021 और दिन रविवार है। आज से फाल्गुन मास प्रारंभ हो गया है। फाल्गुन मास में होली और महाशिवरात्रि दो बड़े व्रत एवं त्योहार आते हैं जिनका पूरे वर्ष इंतजार रहता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:06 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:07 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास आज से प्रारंभ, पढ़ें 28 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास आज से प्रारंभ, पढ़ें 28 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 28 फरवरी 2021 और दिन रविवार है। आज से फाल्गुन मास प्रारंभ हो गया है। फाल्गुन मास में होली और महाशिवरात्रि दो बड़े व्रत एवं त्योहार आते हैं, जिनका पूरे वर्ष इंतजार रहता है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग बन रहे हैं। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। स्नान करने के बाद उनको जल अर्पित करें। पूजा करते समय सूर्य चालीसा का पाठ और सूर्य मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

विशेष: फाल्गुन मास प्रारंभ।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 11 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 09 घंटे 36 मिनट तक, तत्श्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र धृति योग 16 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग सिंह में चंद्रमा 15 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 47 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 20 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 30 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 01 मार्च की सुबह 07 बजकर 38 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: आ​ज दिन में 11 बजकर 18 मिनट से 01 मार्च को प्रात: 06 बजकर 46 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 01 बजकर 01 मिनट से 02 बजकर 29 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 09 बजकर 36 मिनट से 01 मार्च को प्रात: 06 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक।

आज फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा है। आज रविवार के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करना और सूर्य मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी