Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 अप्रैल 2021 का पंचांग, वैशाख स्नान प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 28 अप्रैल 2021 और दिन बुधवार है। आज से वैशाख स्नान प्रारंभ हो गया है। आज शाम से सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 08:16 AM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 11:45 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 अप्रैल 2021 का पंचांग, वैशाख स्नान प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 अप्रैल 2021 का पंचांग, वैशाख स्नान प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 28 अप्रैल 2021 और दिन बुधवार है। आज से वैशाख स्नान प्रारंभ हो गया है। आज शाम से सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है, जो कल सुबह तक रहेगा। आज बुधवार का दिन है, आज के दिन विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान गणेश जी की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विशेष: बुध उदय पश्चिम में, प्रतिपदा तिथि क्षय।

आज का पर्व एवं त्योहार: वैशाख स्नान प्रारंभ।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया 25 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया विशाखा नक्षत्र 17 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् अनुराधा नक्षत्र व्यतिपात योग 15 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग तुला में चंद्रमा 11 घंटे 56 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 43 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 55 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 08 बजकर 28 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 29 अप्रैल को प्रात: 06 बजकर 35 मिनट है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज शाम 05 बजकर 13 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 42 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 09 बजकर 29 मिनट से सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक। फिर उसके बाद 29 अप्रैल को प्रात: 05 बजकर 16 मिनट से सुबह 06 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज शाम 05 बजकर 13 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 42 मिनट तक।

आज वैशाख कृष्ण द्वितीया है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा और उनके मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी