Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है पद्मिनी एकादशी, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 27 September 2020 हिन्दी पचांग के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार दिन है। आज 27 सितंबर है। अधि​क मास की एकादशी कमला या पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:30 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:05 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है पद्मिनी एकादशी, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
अधि​क मास की एकादशी को पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Panchang 27 September 2020: हिन्दी पचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार दिन है। आज 27 सितंबर है। अधि​क मास की एकादशी को कमला या पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से संतान प्राप्ति ​का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 07:20 बजे से शाम 07:47 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पद्मिनी एकादशी या कमला एकादशी।

विशेष: शुक्र सिंह राशि में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 19 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी श्रवण नक्षत्र 20 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र सुकर्मा योग 19 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग मकर में चंद्रमा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात में 10 बजकर 58 मिनट से देर रात 12 बजकर 41 मिनट तक।

द्विपुष्कर योग: सुबह 08 बजकर 20 मिनट से अगले दिन 28 सितंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 06 बजकर 18 मिनट से सुबह 08 बजकर 20 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

आज एकादशी के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर होगा। सूर्यास्त आज शाम को 06 बजकर 15 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त 

आ​ज चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 29 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त 28 सितंबर को तड़के 03 बजकर 15 मिनट पर होगा।

आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। रविवार के दिन सूर्य देव को जल देना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी