Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 जुलाई 2021 का पंचांग, मंगला गौरी और गणेश चतुर्थी व्रत आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 27 जुलाई 2021 और दिन मंगलवार है। आज मंगला गौरी व्रत और गणेश संकष्टी चतुर्थी है। आज मां पार्वती के साथ उनके पुत्र गणेश जी के पूजन का उत्सव है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:18 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:23 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 जुलाई 2021 का पंचांग, मंगला गौरी और गणेश चतुर्थी व्रत आज, जानें मुहूर्त
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 जुलाई 2021 का पंचांग, मंगला गौरी और गणेश चतुर्थी व्रत आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 27 जुलाई 2021 और दिन मंगलवार है। आज मंगला गौरी व्रत और गणेश संकष्टी चतुर्थी है। आज मां पार्वती के साथ उनके पुत्र गणेश जी के पूजन का उत्सव है। मां पार्वती महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीष देती हैं और गणेश कृपा से सभी कार्य बिना विघ्न के पूर्ण होते हैं। आज पंचक लगा हुआ है। आज शोभन योग रात 09:11 बजे तक है। आज मंगलवार के दिन आपको रामभक्त हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। आज का दिन अतिउत्तम है क्योंकि आज सावन मास में शिव जी से जुड़े सभी व्रत और पूजन कार्य हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत, मंगला गौरी व्रत।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 26 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी शतभिषा नक्षत्र 10 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र शोभन योग 21 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग कुंभ में चंद्रमा 28 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 40 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 15 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 09 बजकर 50 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 08 बजकर 43 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

शोभन योग: आज रात 09 बजकर 11 मिनट तक।

अमृत काल: 28 जुलाई को तड़के 02 बजकर 35 मिनट से प्रात: 04 बजकर 13 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

आज सावन कृष्ण प्रतिपदा है। आज रविवार के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए और सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी