Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 जनवरी 2021 का पंचांग, शुक्र का गोचर, रवि योग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 27 जनवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज पूरे दिन रवि योग बना रहेगा वहीं शुक्र का गोचर मकर राशि में होने वाला है जो 21 फरवरी तक रहेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 01:04 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 जनवरी 2021 का पंचांग, शुक्र का गोचर, रवि योग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 जनवरी 2021 का पंचांग, शुक्र का गोचर, रवि योग, जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 27 जनवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज पूरे दिन रवि योग बना रहेगा, वहीं शुक्र का गोचर मकर राशि में होने वाला है, जो 21 फरवरी तक रहेगा। इसका राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। उनको दूर्वा और मोदक पूजा के समय जरूर अर्पित करना चाहिए। उनकी कृपा से आपके सभी कार्य बिना विघ्न के पूर्ण हो जाएंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 01:18 बजे से 28 जनवरी को दोपहर 01:06 बजे तक।

विशेष: शुक्र मकर राशि में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 25 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा पुनर्वसु नक्षत्र 27 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र विषकुंभ योग 20 घंटे 56 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग मिथुन में चंद्रमा 21 घंटे 49 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 12 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 56 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 30 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 28 जनवरी को सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 01 बजकर 28 मिनट से अगले दिन 28 जनवरी को तड़के 03 बजे तक।

रवि योग: सुबह 07 बजकर 12 मिनट से 28 जनवरी को तड़के 03 बजकर 40 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल चतुर्दशी है। आज बुधवार के दिन गणपति बप्पा के मत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी