Aaj Ka Panchang: माघी पूर्णिमा आज, पढ़ें 27 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 27 फरवरी 2021 और दिन शनिवार है। आज माघी पूर्णिमा है। आज के दिन ​सत्यनारायण भगवान की पूजा की जाती है। आज भैरवी जयंती और संत रविदास जयंती भी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:02 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:19 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: माघी पूर्णिमा आज, पढ़ें 27 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: माघी पूर्णिमा आज, पढ़ें 27 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 27 फरवरी 2021 और दिन शनिवार है। आज माघी पूर्णिमा है। आज के दिन ​सत्यनारायण भगवान की पूजा की जाती है। नदी में स्नान और दान करने का पुण्य लाभ प्राप्त होता है। आज भैरवी जयंती और संत रविदास जयंती भी है। आज शनिवार के दिन आपको भगवान हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: रविदास जयंती एवं भैरवी जयंती।

आज का पर्व एवं त्योहार: माघी पूर्णिमा।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 13 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा मघा नक्षत्र 11 घंटे 18 मिनट तक, तत्श्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुकर्मा योग 19 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग सिंह में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 48 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 20 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 06 बजकर 25 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 09 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक। उसके बाद 28 फरवरी को तड़के 03 बजकर 39 मिनट से प्रात: 05 बजकर 08 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल पूर्णिमा है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, हनुमान मंत्र, शनि चालीसा और शनि मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी