Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 27 अगस्त 2021 और दिन शुक्रवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग बना हुआ है। रात्रि में रवि योग भी बनेगा। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 07:35 AM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 07:35 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

 Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 27 अगस्त 2021 और दिन शुक्रवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग बना हुआ है। रात्रि में रवि योग भी बनेगा। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। वे धन, वैभव, सुख, समृद्धि देने वाली हैं। उनकी कृपा मात्र से ही व्यक्ति के जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: कपिला षष्ठी, गौरी व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 18 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी अश्वनी नक्षत्र 24 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र वृद्धि योग 29 घंटे 39 मिनट तक, मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 57 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 48 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात को 09 बजकर 50 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

वृद्धि योग: 28 अगस्त को प्रात: 05 बजकर 55 मिनट तक। उसके बाद ध्रुव योग।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 05 बजकर 57 मिनट से देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 04 बजकर 54 मिनट से शाम 06 बजकर 39 मिनट तक।

रवि योग: आज देर रात 12 बजकर 48 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

आज भाद्रपद कृष्ण पंचमी है। आज शुक्रवार के दिन आपको लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी स्तोत्र आदि का पाठ करना चाहिए। आज माता लक्ष्मी के के मंत्रों का जाप करने से मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी