Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 अक्टूबर 2021 का पंचांग, स्कंद षष्ठी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 26 अक्टूबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज स्कंद षष्ठी है। आज के दिन भगवान कार्तिकेय यानी स्कंद कुमार की विधि विधान से पूजा होती है और व्रत रखा जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:21 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:21 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 अक्टूबर 2021 का पंचांग, स्कंद षष्ठी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 अक्टूबर 2021 का पंचांग, स्कंद षष्ठी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। जो आज सुब​ह 08:25 बजे तक है, उसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। आज 26 अक्टूबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज स्कंद षष्ठी है। आज के दिन भगवान कार्तिकेय यानी स्कंद कुमार की विधि विधान से पूजा होती है और व्रत रखा जाता है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से भय से मुक्ति मिलेगी, संकट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। मंगल दोष का प्रभाव भी कम होगा। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: पंचमी तिथि वृद्धि।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्कंद षष्ठी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 08 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी आद्रा नक्षत्र 30 घंटे 05 मिनट तक, शिव योग 25 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 29 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 41 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज चंद्रोदय रात 09 बजकर 40 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 11 बजकर 24 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

शिव योग: आज देर रात 01 बजकर 32 मिनट तक। फिर सिद्ध योग लगेगा।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 07 बजकर 45 मिनट से रात 09 बजकर 42 मिनट तक।

आज कार्तिक कृष्ण पंचमी है। आज मंगलवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड आदि का पाठ करें। हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी