Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन कृष्ण चतुर्थी है। आज 25 सितंबर 2021 और दिन शनिवार है। आज पितृ पक्ष का पंचमी श्राद्ध है। जिन लोगों के पितरों का निधन किसी भी मास की पंचमी तिथि को हुआ होता है वे आज उनकी आत्म तृप्ति के लिए श्राद्ध करते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:53 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं  राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 25 सितंबर 2021 और दिन शनिवार है। आज पितृ पक्ष का पंचमी श्राद्ध है। जिन लोगों के पितरों का निधन किसी भी मास की पंचमी तिथि को हुआ होता है, वे आज उनकी आत्म तृप्ति के लिए श्राद्ध करते हैं। आज शनिवार के दिन आपको न्याय के देवता शनि देव की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। हालां​कि शनि दोष से मुक्ति के लिए आप संकटमोचन हनुमान जी की भी आराधना कर सकते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पंचमी श्राद्ध।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 10 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी भरणी नक्षत्र 11 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका हर्षण योग 14 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग मेष में चंद्रमा 18 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 11 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 14 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 14 मिनट से सुबह 08 बजे तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 08 बजकर 54 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय कल सुबह 09 बजकर 53 मिनट पर है।

आज आश्विन कृष्ण चतुर्थी है। आज शनिवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, शनि चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी