Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज का मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 25 September 2020 आज 25 सितंबर दिन शुक्रवार है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज शुक्रवार को पूरे दिन रवि योग बना हुआ है वहीं पश्चिम का दिशाशूल है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 02:27 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज का मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज के दिन माता लक्ष्मी की आराधना करना उत्तम है।

Panchang 25 September 2020: आज 25 सितंबर दिन शुक्रवार है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज शुक्रवार को पूरे दिन रवि योग बना हुआ है, वहीं पश्चिम का दिशाशूल है। आज भद्रा नहीं है, राहुकाल दिन में डेढ़ घंटे के लिए है। आज के दिन माता लक्ष्मी की आराधना करना उत्तम है। माता लक्ष्मी की पूजा से भगवान विष्णु भी प्रसन्न होंगे, क्योंकि वे विष्णुप्रिया हैं। साथ ही मलमास भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसे में आज आपको माता लक्ष्मी और श्रीहरि दोनों की पूजा करनी चाहिए। यह आपके और परिवार के लिए कल्याणकारी हो सकता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की नवमी 18 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 18 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र शोभन योग 20 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग धनु में चंद्रमा 24 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज शुक्रवार के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर हुआ है। सूर्यास्त आज शाम को 06 बजकर 18 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आ​ज चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 05 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त देर रात 01 बजकर 16 मिनट पर होना है।

आज का शुभ समय

रवि योग: आज पूरे दिन रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात में 12 बजकर 17 मिनट से देर रात 01 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज के दिन आप शीतला माता की भी पूजा कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन शीतला माता की भी आराधना की जाती है। वहीं आज शाम को लक्ष्मी पूजा के समय उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं, इससे परिवार में सुख, समृद्धि में वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी