Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 अक्टूबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 25 अक्टूबर 2021 और दिन सोमवार है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना हुआ है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव शंकर की आराधना करनी चाहिए।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 25 अक्टूबर 2021 और दिन सोमवार है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना हुआ है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव शंकर की आराधना करनी चाहिए। पूजा में उनको बेलपत्र अवश्य अर्पित करें। शिव कृपा से आपके जीवन के सभी दुख दूर हो जाएंगे और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 30 घंटे 05 मिनट तक, मृगसिरा नक्षत्र 28 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र परिघ योग 24 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग वृष में चंद्रमा 14 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 28 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 42 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज चंद्रोदय रात 08 बजकर 51 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 28 मिनट से अगले दिन 26 अक्टूबर को प्रात: 04 बजकर 11 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।
अमृत सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 28 मिनट से अगले दिन प्रात: 04 बजकर 11 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक।
अमृत काल: आज शाम 06 बजकर 14 मिनट से रात 08 बजकर 02 मिनट तक।
आज कार्तिक कृष्ण पंचमी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव पुराण और शिव मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। शिव कृपा से आपके सभी संकट दूर होंगे। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।