Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 सितंबर 2021 का पंचांग, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 24 सितंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज 0830 बजे से चतुर्थी प्रारंभ हो रही है। ऐसे में विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत आज है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग में गणेश चतुर्थी का प्रारंभ हो रहा है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:08 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:08 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 सितंबर 2021 का पंचांग, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 सितंबर 2021 का पंचांग, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 24 सितंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज साढ़े आठ बजे से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो रही है। ऐसे में विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत आज है। आज के दिन भगवान विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा जाती है और व्रत रखा जाता है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग में गणेश चतुर्थी का प्रारंभ हो रहा है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। आज शुक्रवार है और चतुर्थी भी है, ऐसे में आप गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करके अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं। दोनों की कृपा से आपको धन, वैभव, समृद्धि, बुद्धि आदि की प्राप्ति हो सकती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 08:30 बजे पर समाप्त।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीगणेश चतुर्थी, चतुर्थी श्राद्ध।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 08 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी आश्विनी नक्षत्र 08 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी व्याघात योग 14 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 10 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 15 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज गणेश चतुर्थी पर चंद्रोदय रात 08 बजकर 20 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन प्रात: 08 बजकर 58 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 10 मिनट से सुबह 08 बजकर 54 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक।

अमृत काल: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

आज आश्विन कृष्ण तृतीया है। आज शुक्रवार के दिन आपको लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी