Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 जून 2021 का पंचांग, ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि है। आज 24 जून 2021 और दिन गुरुवार है। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा है इस दिन व्रत रखा जाता है और चंद्रमा की पूजा की जाती है। आज सुपरमून दिखाई देगा। आज कबीर जयंती भी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:51 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:51 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 जून 2021 का पंचांग, ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 जून 2021 का पंचांग, ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि है। आज 24 जून 2021 और दिन गुरुवार है। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा है, इस दिन व्रत रखा जाता है और चंद्रमा की पूजा की जाती है। सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करते हैं। आज की पूर्णिमा पर चंद्रमा का आकार सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा, जिसे सुपरमून कहा जाता है। आज की तिथि को कबीरदास का जन्म हुआ था, इसलिए आज कबीर जयंती भी है। प्रात: 09:11 बजे तक रवि योग बना है। आज गुरुवार के दिन आपको देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। पूजा के समय उनको पीले वस्त्र, पीले फल, पीले फूल और पीले रंग वाली वस्तुओं का भोग लगाना उत्तम होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01:50 मिनट तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: ज्येष्ठ पूर्णिमा।

विशेष: कबीरदास जयंती।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 24 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा ज्येष्ठा नक्षत्र 09 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र शुभ योग 06 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग वृश्चिक में चंद्रमा 09 घंटे 11 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 25 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 23 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 11 मिनट पर होगा, हालांकि आज चंद्र के अस्त का समय प्राप्त नहीं हो रहा है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 05 बजकर 25 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 12 बजकर 56 मिनट से देर रात 02 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ पूर्णिमा है। आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना भी उत्तम होता है। आज गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम एवं विष्णु चालीसा का पाठ करना अच्छा होता है। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी