Aaj Ka Panchang: प्रदोष व्रत एवं भीष्म द्वादशी आज, पढ़ें 24 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 24 फरवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 06:04 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:34 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: प्रदोष व्रत एवं भीष्म द्वादशी आज, पढ़ें 24 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: प्रदोष व्रत एवं भीष्म द्वादशी आज, पढ़ें 24 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 24 फरवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज भीष्म द्वादशी भी है। आज के दिन पितामह भीष्म की याद में व्रत रखा जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। कहते हैं कि भीष्म ने माघ शुक्ल अष्टमी को प्राण त्यागे थे लेकिन द्वादशी को उनके सभी अंतिम कार्य किए गए थे, इस​लिए इसे भीष्म द्वादशी कहा गया। इस तिथि को भीष्म निर्वाण दिवस भी मनाया जाता है। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत, भीष्म द्वादशी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 18 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी पुनर्वसु नक्षत्र 13 घंटे 17 मिनट तक, तत्श्चात् पुष्य नक्षत्र सौभाग्य योग 27 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग मिथुन में चंद्रमा 07 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 51 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 18 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 25 फरवरी को प्रात:: 05 बजकर 32 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रहा है।

अमृत काल: सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल द्वादशी है। आज बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं। गणेश चालीसा और गणेश मन्त्रों का जाप करने से कल्याण होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी