Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 सितंबर 2021 का पंचांग, तृतीया श्राद्ध आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज सुबह 06 बजकर 54 मिनट के बादे से तृतीया तिथि प्रारंभ हो गई है। आज 23 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज तृतीया श्राद्ध है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:10 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:10 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 सितंबर 2021 का पंचांग, तृतीया श्राद्ध आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 सितंबर 2021 का पंचांग, तृतीया श्राद्ध आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज सुबह 06 बजकर 54 मिनट के बादे से तृतीया तिथि प्रारंभ हो गई है। आज 23 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज तृतीया श्राद्ध है। आज के दिन वे लोग अपने पितरों के लिए श्राद्ध एवं तर्पण करते हैं, जिनका निधन तृतीया तिथि को हुई होती है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: पंचक (प्रात: 06:44 बजे तक ही)

आज का पर्व एवं त्योहार: तृतीया श्राद्ध।

आज की भद्रा: शाम 07:42 बजे से 24 सितंबर को 08:30 बजे पर समाप्त।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया 06 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया रेवती नक्षत्र 06 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्विनी धु्रव योग 13 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग मीन में चंद्रमा 06 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात् मेष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 10 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 17 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन यह योग बना रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 01 बजकर 03 मिनट से देर रात 02 बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 49 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन प्रात: 08 बजकर 04 मिनट पर है।

आज आश्विन कृष्ण तृतीया है। आज गुरुवार के दिन आपको विष्णु स​​हस्रनाम, विष्णु चालीसा, विष्णु पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। आज विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करना भी उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी