Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 सितंबर 2020 का पंचांग, राहु-केतु का राशि परिवर्तन आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 23 September 2020 आज 23 सितंबर दिन बुधवार है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन राहु और केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:24 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 10:42 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 सितंबर 2020 का पंचांग, राहु-केतु का राशि परिवर्तन आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज राहु और केतु का गोचर है।

Panchang 23 September 2020: आज 23 सितंबर दिन बुधवार है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन राहु और केतु का राशि परिवर्तन हो रहा है। राहु का वृष राशि में तथा केतु का वृश्चिक राशि में गोचर है। राहु मिथुन राशि से आज 05:28 बजे वृष राशि में गोचर कर चुका है, जो 12 अप्रैल 2022 तक इसमें रहेगा। वहीं, केतु धनु राशि से आज सुबह 07:38 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। यह 12 अप्रैल 2022 तक इस राशि में स्थित रहेगा।

मलमास के समय में भगवान विष्णु की आराधना उत्तम है। दिन के अनुसार, आज गणेश जी की पूजा करना आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी ति​थि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: शाम 07:58 बजे से 24 सितंबर प्रात: 07:25 बजे तक।

विशेष: राहु वृष राशि में, केतु वृश्चिक राशि में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 19 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी ज्येष्ठा नक्षत्र 18 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र आयुष्मान योग 23 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग वृश्चिक में चंद्रमा 18 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 15 मिनट पर हो चुका है। सूर्यास्त आज शाम को 06 बजकर 21 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आ​ज के दिन चंद्रोदय दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय  

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

अमृत काल: देर रात में 11 बजकर 20 मिनट से देर रात 12 बजकर 55 मिनट तक।

रवि योग: 24 सितंबर को सुबह 05 बजकर 40 मिनट से सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। आज भगवान श्री गणेश के मंत्रों का जाप कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी