Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 अक्टूबर 2020 का पंचांग, आज है मां कालरात्रि की पूजा, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 23 October 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार है। आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। आज मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की विधि विधान से पूजा की जाएगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:29 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 अक्टूबर 2020 का पंचांग, आज है मां कालरात्रि की पूजा, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।

Panchang 23 October 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार है। आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। आज मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की विधि विधान से पूजा की जाएगी। आज भद्रा सुबह से शाम तक 12 घंटे के लिए रहेगी, वहीं राहुकाल डेढ़ घंटे के लिए होगा। आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आज शुक्रवार के दिन आप माता लक्ष्मी और शीतला माता की भी पूजा करें, तो आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 06:58 बजे से शाम 06:57 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्रि सप्तमी एवं अष्टमी, भद्रकाली अवतार।

विशेष: शुक्र चंद्रमा में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 06 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 25 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र धृति योग 25 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग धनु में चंद्रमा 07 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: देर रात 01 बजकर 28 मिनट से अगले दिन 24 अक्टूबर को प्रात:काल 06 बजकर 28 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 06 बजकर 56 मिनट से रात 08 बजकर 34 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

आज सप्तमी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 27 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 43 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त 

आज चंद्रोदय दोपहर में 01 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त देर रात 11 बजकर 43 मिनट पर होगा।

आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। शुक्रवार के दिन कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए ज्योतिष के उपाय किए जाते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी