Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 जून 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 23 जून 2021 और दिन बुधवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना हुआ है। उसके पश्चात रवि योग बन रहा है जो कल प्रातकाल त​क रहेगा। भद्रा आज देर रात तक है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:18 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:44 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 जून 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 जून 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 23 जून 2021 और दिन बुधवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना हुआ है, जो दिन में 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। उसके पश्चात रवि योग बन रहा है, जो कल प्रात:काल त​क रहेगा। भद्रा आज देर रात तक है। आज बुधवार है, आज आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से आराधना करनी चाहिए। पूजा में उनको दूर्वा अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं। वे समस्त कामनाओं की पूर्ति करते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विशेष: चतुर्दशी तिथि क्षय।

आज की भद्रा: प्रात: 03:33 बजे से 24 जून को दोपहर 01:50 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 07 घंटे तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी अनुराधा नक्षत्र 11 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र साध्य योग 10 घंटे तक, तत्पश्चात् शुभ योग वृश्चिक में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 24 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 06 बजे होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 04 बजकर 37 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 05 बजकर 24 मिनट से दिन में 11 बजकर 48 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज प्रात: 05 बजकर 24 मिनट से दिन में 11 बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 01 बजकर 21 मिनट से अगले दिन तड़के 02 बजकर 46 मिनट तक।

रवि योग: आज दिन में 11 बजकर 48 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 25 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ और गणेश जी के मंत्रों का जाप करना उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी