Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 अप्रैल 2021 का पंचांग, कामदा एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 23 अप्रैल 2021 और दिन शुक्रवार है। आज कामदा एकादशी व्रत है। आज प्रातकाल में रवि योग है। भद्रा आज रात तक है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:46 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:48 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 अप्रैल 2021 का पंचांग, कामदा एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 अप्रैल 2021 का पंचांग, कामदा एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 23 अप्रैल 2021 और दिन शुक्रवार है। आज कामदा एकादशी व्रत है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को अपने पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है। आज प्रात:काल में रवि योग है। भद्रा आज रात तक है। आज शुक्रवार के दिन आपको मां दुर्गा, लक्ष्मी माता और शीतला माता की आराधना करनी चाहिए। इनकी कृपा से जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और आरोग्य का आशीष मिलता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:48 बजे से रात्रि के 09:48 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: कामदा एकादशी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 21 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी मघा नक्षत्र 07 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र वृद्धि योग 14 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् धु्रव योग सिंह में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 48 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 52 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 02 बजकर 48 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय 24 अप्रैल को प्रात: 04 बजकर 01 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 05 बजकर 48 मिनट से सुबह 07 बजकर 42 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 12 बजकर 20 मिनट से 01 बजकर 50 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल एकादशी है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, लक्ष्मी चालीसा, शीतला चालीसा और इन देवियों के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी