Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 सितंबर 2021 का पंचांग, द्वितीया श्राद्ध आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 22 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। पितृ पक्ष का आज दूसरा दिन है। आज द्वितीया श्राद्ध है। आज वृद्धि योग दोपहर तक है। बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:44 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:44 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 सितंबर 2021 का पंचांग, द्वितीया श्राद्ध आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 सितंबर 2021 का पंचांग, द्वितीया श्राद्ध आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 22 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। पितृ पक्ष का आज दूसरा दिन है। आज द्वितीया श्राद्ध है। जिन लोगों के स्वजन इस तिथि को स्वर्गवासी हुए हैं, वे आज द्वितीया श्राद्ध के दिन पितरों की आत्म तृप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण आदि करेंगे। आज वृद्धि योग दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक है। यह शुभ कार्यों के लिए अच्छा मुहूर्त होता है। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपके सभी कार्य सफल होंगे। उसमें कोई बाधा नहीं आएगी। आज के दिन आप बुध दोष शांति के भी उपाय कर सकते हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: द्वितीया श्राद्ध।

विशेष: पंचक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 09 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 18 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 07 बजकर 19 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय कल प्रात: 07 बजकर 09 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

वृद्धि योग: आज दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक। उसके बाद ध्रुव योग।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

अमृत काल: कल 23 सितंबर को प्रात: 04 बजकर 10 मिनट से प्रात: 05 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक।

आज आश्विन कृष्ण द्वितीया है। आज के दिन आपके लिए गणेश चालीसा, गणेश स्तोत्र आदि का पाठ करना उत्तम होगा। गणपति के मंत्रों के जाप से भी कल्याण होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी