Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 जून 2021 का पंचांग, भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 22 जून 2021 और दिन मंगलवार है। आज सुबह 10 बजकर 23 के बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी ऐसे में भौम प्रदोष व्रत आज रखा जाएगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:22 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:39 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 जून 2021 का पंचांग, भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 जून 2021 का पंचांग, भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 22 जून 2021 और दिन मंगलवार है। आज सुबह 10 बजकर 23 के बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, ऐसे में भौम प्रदोष व्रत आज रखा जाएगा। आज भगवान शिव और माता पार्वती के साथ संकटमोचन हनुमान जी की प्रदोष काल में विधि विधान से पूजा की जाती है। दोपहर 01 बजकर 52 मिनट तक सिद्ध योग है और त्रिपुष्कर योग सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक है। आज दोपहर में शुक्र कर्क राशि में गोचर करेगा और आज ही बुध भी मार्गी होंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 मिनट तक।

विशेष: शुक्र कर्क राशि में, बुध मार्गी।

आज का पर्व एवं त्योहार: भौमि प्रदोष।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 10 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी विशाखा नक्षत्र 14 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् अनुराधा नक्षत्र सिद्धि योग 13 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग तुला में चंद्रमा 09 घंटे तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 24 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 04 बजकर 49 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 23 जून को तड़के 03 बजकर 44 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सिद्ध योग: आज दोपहर को 01 बजकर 52 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: आज प्रात: 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 27 मिनट से सुबह 07 बजकर 54 मिनट तक। फिर 23 जून को तड़के 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 57 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करना अच्छा होता है। साथ ही हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी