Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 जनवरी 2021 का पंचांग, रवि योग आज पूरे दिन, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 22 जनवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज पूरे दिन रवि योग है। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी मां दुर्गा और शीतला माता की आराधना करने का विशेष ​विधान है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:19 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:25 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 जनवरी 2021 का पंचांग, रवि योग आज पूरे दिन, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 जनवरी 2021 का पंचांग, रवि योग आज पूरे दिन, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 22 जनवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज पूरे दिन रवि योग है। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी, मां दुर्गा और शीतला माता की आराधना करने का विशेष ​विधान है। मां दुर्गा की कृपा से आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। माता लक्ष्मी आपका घर धन-धान्य से भर देंगी। शीतला माता आपको आरोग्य का आशीष देंगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की नवमी 18 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी भरणी नक्षत्र 18 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र शुभ योग 21 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग मेष में चंद्रमा 25 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 14 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 52 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त कल शनिवार तड़के 02 बजकर 21 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।

रवि योग: आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक।

अमृत काल: दोपहर में 01 बजकर 16 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल नवमी है। आज शुक्रवार के दिन मां दुर्गा तथा माता लक्ष्मी के मत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी