Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 अप्रैल 2021 का पंचांग, धर्मराज दशमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र शुक्ल दशमी है। आज 22 अप्रैल 2021 और दिन गुरुवार है। आज धर्मराज दशमी है इसे यमरसज दशमी भी कहा जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है। उनकी पूजा करने से मृत्यु का भय दूर होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:25 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 01:07 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 अप्रैल 2021 का पंचांग, धर्मराज दशमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 अप्रैल 2021 का पंचांग, धर्मराज दशमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज 22 अप्रैल 2021 और दिन गुरुवार है। आज धर्मराज दशमी है, इसे यमरसज दशमी भी कहा जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है। उनकी पूजा करने से मृत्यु का भय दूर होता है। आज पूरे दिन के लिए रवि योग बना हुआ है। गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। इनकी कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री धर्मराज दशमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की दशमी 23 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी आश्लेषा नक्षत्र 08 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र गण्ड योग 17 घंटे तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग कर्क में चंद्रमा 08 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 49 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 51 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय 23 अप्रैल को तड़के 03 बजकर 24 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

रवि योग: आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 38 मिनट से सुबह 08 बजकर 15 मिनट तक। उसके बाद 23 अप्रैल को प्रात: 05 बजकर 21 मिनट से सुबह 06 बजकर 55 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल दशमी है। आज गुरुवार के दिन श्री विष्णु चालीसा, विष्णु पुराण का पाठ और विष्णु मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी