Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 सितंबर 2021 का पंचांग, पितृ पक्ष आज से प्रारंभ, जानें राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 21 सितंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग में पितृ पक्ष का प्रारंभ हो गया है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:23 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:49 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 सितंबर 2021 का पंचांग, पितृ पक्ष आज से प्रारंभ, जानें राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 सितंबर 2021 का पंचांग, पितृ पक्ष आज से प्रारंभ, जानें राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 21 सितंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग में पितरों के लिए समर्पित पितृ पक्ष का प्रारंभ हो गया है। आज पितृ पक्ष का प्रतिपदा श्राद्ध है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपके सभी संकट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: पितृ पक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध।

विशेष: पंचक, प्रतिपदा तिथि वृद्धि।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्रि्वन मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 29 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 29 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र गण्ड योग 14 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 09 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 19 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 06 बजकर 49 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय कल प्रात: 06 बजकर 13 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 09 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 07 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 09 बजकर 05 मिनट से सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक।

आज आश्विन कृष्ण प्रतिपदा है। आज मंगलवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड आदि का पाठ करना उत्तम रहता है। हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने से आपका कल्याण होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी