Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 अक्टूबर 2021 का पंचांग, कार्तिक स्नान प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेडर के अनुसार आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 21 अक्टूबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज से कार्तिक स्नान का प्रारंभ हो गया है। आज प्रात से सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है जो आज शाम तक रहेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:42 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:30 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 अक्टूबर 2021 का पंचांग, कार्तिक स्नान प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 अक्टूबर 2021 का पंचांग, कार्तिक स्नान प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 21 अक्टूबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज से कार्तिक स्नान का प्रारंभ हो गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में गंगा स्नान से पुण्य प्राप्त होता है। आज प्रात: से सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है, जो आज शाम तक रहेगा। आज गुरुवार के दिन आपको देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। दोनों की पूजा करने से कुंडली में व्याप्त गुरु दोष दूर होता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: मंगल, तुला में।

आज का पर्व एवं त्योहार: कार्तिक स्नान प्रारंभ।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 26 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 45 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 06 बजकर 20 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन प्रात: 06 बजकर 50 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 26 मिनट से शाम 04 बजकर 17 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक।

अमृत काल: आज प्रात: 08 बजकर 25 मिनट से सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक।

आज कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा है। आज गुरुवार के दिन आपको विष्णु चालीसा, विष्णु स​हस्रनाम, विष्णु पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। आज भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप उत्तम होता है। आज विष्णु भगवान को पीले पुष्प अर्पित करें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी