Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 जून 2021 का पंचांग, निर्जला एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 21 जून 2021 और दिन सोमवार है। आज निर्जला एकादशी है जिसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। आज बिना जल ग्रहण किए एकादशी व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:30 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 जून 2021 का पंचांग, निर्जला एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 जून 2021 का पंचांग, निर्जला एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

 Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 21 जून 2021 और दिन सोमवार है। आज निर्जला एकादशी है, जिसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। आज के दिन बिना जल ग्रहण किए एकादशी व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। निर्जला एकादशी व्रत करने से वर्ष की सभी एकादशी का पुण्य प्राप्त होता है। आज दोपहर तक भद्रा है, वहीं आज शाम 05 बजकर 34 मिनट तक शिव योग है और सोमवार का दिन भी। इस दिन देवों के देव महादेव की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। वे समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01:32 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: निर्जला एकादशी, भीमसेनी एकादशी।

विशेष: रुक्मिणी विवाह

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 13 घंटे 32 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी स्वाती नक्षत्र 16 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र शिव योग 17 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग तुला में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 24 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 39 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय मध्य रात्रि 02 बजकर 58 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह में 08 बजकर 43 मिनट से सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण का पाठ करना और भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करना उत्तम माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी