Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 जनवरी 2021 का पंचांग, मासिक दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 21 जनवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज मासिक दुर्गा अष्टमी है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। आज मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 21 जनवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज मासिक दुर्गा अष्टमी है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। आज मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग दोनों बन रहा है। गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु तथा गुरु देव बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: अन्नपूर्णा अष्टमी।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 15 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी अश्वनी नक्षत्र 15 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र साध्य योग 20 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग मेष में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 14 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 51 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 01 बजकर 27 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक।
अमृत काल: सुबह 07 बजकर 31 मिनट से सुबह 09 बजकर 19 मिनट तक।
रवि योग: दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से कल सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 07 बजकर 14 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।
आज पौष शुक्ल अष्टमी है। इसे अन्नपूर्णा अष्टमी भी कहा जाता है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।