Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 अप्रैल 2021 का पंचांग, राम नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 21 अप्रैल 2021 और दिन बुधवार है। आज राम नवमी है। आज ही के दिन त्रेतायुग में भगवान राम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के घर हुआ था।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:50 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 01:39 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 अप्रैल 2021 का पंचांग, राम नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 अप्रैल 2021 का पंचांग, राम नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 21 अप्रैल 2021 और दिन बुधवार है। आज राम नवमी है। आज ही के दिन त्रेतायुग में भगवान राम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के घर हुआ था, इसलिए आज की ति​थि राम नवमी के नाम से लोकप्रिय है। आज भगवान राम की पूजा होती है और लोग व्रत रखते हैं, राम जन्मोत्सव मनाते हैं। आज दुर्गा नवमी और तारा जयंती भी है। दुर्गा नवमी के दिन कन्या पूजा भी की जाती है। बुधवार के दिन गणेश जी की आराधना भी उत्तम होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री दुर्गानवमी, श्रीराम नवमी, तारा जयंती।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी 24 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी पुष्य नक्षत्र 07 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्लेषा नक्षत्र सूल योग 18 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 50 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 50 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय 22 अप्रैल को तड़के 02 बजकर 44 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रहा है।

रवि योग: आज सुबह 07 बजकर 59 मिनट से 22 अप्रैल को प्रात: 05 बजकर 49 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रहा है।

आज चैत्र शुक्ल नवमी है। आज बुधवार के दिन श्री गणेश चालीसा और गणेश जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी