Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 अप्रैल 2021 का पंचांग, नवरात्रि सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 19 अप्रैल 2021 और दिन सोमवार है। आज नवरात्रि सप्तमी या दुर्गा सप्तमी है। सोमवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए उत्तम होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:09 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:09 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 अप्रैल 2021 का पंचांग, नवरात्रि सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 अप्रैल 2021 का पंचांग, नवरात्रि सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 19 अप्रैल 2021 और दिन सोमवार है। आज नवरात्रि सप्तमी या दुर्गा सप्तमी है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। सोमवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए उत्तम होता है। आज भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, मदार, धतुरा पूजा के समय अर्पित करें। आज रात में भद्रा लग रहा है, जो कल दोपहर तक रहेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 12:02 बजे से 20 अप्रैल दोपहर 12:28 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: वासंतिक नवरात्रि सप्तमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 24 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी पुनर्वसु नक्षत्र 29 घंटे 35 मिनट तक, सुकर्मा योग 20 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग मिथुन में चंद्रमा 24 घंटे 29 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 52 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 49 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय देर रात 01 बजकर 15 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: 20 अप्रैल को प्रात: 04 बजकर 18 मिनट से सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल सप्तमी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी