Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 अक्टूबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेडर के अनुसार आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 18 अक्टूबर 2021 और दिन सोमवार है। आज रवि योग है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:25 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:25 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 अक्टूबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 अक्टूबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेडर के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 18 अक्टूबर 2021 और दिन सोमवार है। आज रवि योग है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है और उसके संकटों का नाश होता है। बुध एवं गुरु मार्गी हो रहे हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक, बुध एवं गुरु मार्गी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, शरद ऋतु आश्विन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 18 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 10 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र धु्रव योग 20 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघाज योग मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 24 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 48 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 51 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

रवि योग: आज सुबह 10 बजकर 50 मिनट से 19 अक्टूबर को प्रात: 06 बजकर 24 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजे दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक।

अमृत काल: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

आज आश्विन शुक्ल त्रयोदशी है। आज सोमवार को शिव स्तोत्र, शिव पुराण, शिव चालीसा, आदि का पाठ करना चाहिए। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना भी उत्तम होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी