Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 मई 2021 का पंचांग, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 18 मई 2021 और दिन मंगलवार है। आज के दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है। आज श्री रामानुजाचार्य जयंती भी है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:38 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:38 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 मई 2021 का पंचांग, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 मई 2021 का पंचांग, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 18 मई 2021 और दिन मंगलवार है। आज के दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है। आज श्री रामानुजाचार्य जयंती भी है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। उनको लाल फूल, लाल लंगोट और सिंदूर अर्पित करें तथा लड्डू का भोग लगाएं। उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री रामानुजाचार्य जयंती।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी 12 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी पुष्य नक्षत्र 14 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्लेषा नक्षत्र वृद्धि योग 26 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात् धु्रव योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 07 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 11 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 12 बजकर 42 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से अगले दिन 19 मई को प्रात: 06 बजकर 03 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 06 बजकर 03 मिनट से दोपहर 02 बजकर 55 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 08 बजकर 07 मिनट से सुबह 09 बजकर 49 मिनट तक।

आज वैशाख शुक्ल षष्ठी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी