Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 अप्रैल 2021 का पंचांग, सूर्य षष्ठी व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 18 अप्रैल 2021 और दिन रविवार है। आज सूर्य षष्ठी व्रत है। आज के दिन आपको सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। सूर्य देव की कृपा से आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:26 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:59 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 अप्रैल 2021 का पंचांग, सूर्य षष्ठी व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 अप्रैल 2021 का पंचांग, सूर्य षष्ठी व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 18 अप्रैल 2021 और दिन रविवार है। आज सूर्य षष्ठी व्रत है। आज के दिन आपको सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। सूर्य देव की कृपा से आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज रवि योग और त्रिपुष्कर योग बन रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06.00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य षष्ठी व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी 22 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी आद्रा नक्षत्र 29 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र अतिगण्ड योग 19 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 53 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 49 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 55 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय देर रात 12 बजकर 26 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 05 बजकर 53 मिनट से 19 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम को 06 बजे से शाम 07 बजकर 46 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: 19 अप्रैल को प्रात: 05 बजकर 02 मिनट से सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल षष्ठी है। आज रविवार के दिन सूर्य मंत्र का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी