Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 मई 2021 का पंचांग, श्री आदिशंकराचार्य जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 17 मई 2021 और दिन सोमवार है। वैशाख शुक्ल पंचमी के दिन ही श्री आदिशंकराचार्य जी का जन्म हुआ था इसलिए आज श्री आदिशंकराचार्य जयंती मनाई जा रही है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:49 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:10 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 मई 2021 का पंचांग, श्री आदिशंकराचार्य जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 मई 2021 का पंचांग, श्री आदिशंकराचार्य जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 17 मई 2021 और दिन सोमवार है। वैशाख शुक्ल पंचमी के दिन ही श्री आदिशंकराचार्य जी का जन्म हुआ था, इसलिए आज श्री आदिशंकराचार्य जयंती मनाई जा रही है। आज सर्वार्थ ​सिद्धि योग और रवि योग आज दोपहर से कल प्रात:काल तक है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री आदिशंकराचार्य जयंती।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 11 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी पुनर्वसु नक्षत्र 13 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र गण्ड योग 26 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग मिथुन में चंद्रमा 06 घंटे 53 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 07 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज दोपहर 01 बजकर 22 मिनट से अगले दिन 18 मई को प्रात: 06 बजकर 03 मिनट तक।

रवि योग: आज दोपहर 01 बजकर 22 मिनट से अगले दिन 18 मई को प्रात: 06 बजकर 03 मिनट तक।

आज वैशाख शुक्ल पंचमी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण और शिव मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी