Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 जून 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 17 जून 2021 और दिन गुरुवार है। आज सिद्धि योग बना हुआ है जो कल प्रात तक रहेगा। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 17 जून 2021 और दिन गुरुवार है। आज सिद्धि योग बना हुआ है, जो कल प्रात: 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय उन्हें पीले वस्त्र, पीले फूल, फल और पीले रंग वाली वस्तुओं का भोग लगाएं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज की भद्रा: रात्रि के 10:01 मिनट से 18 जून को प्रात: 09:25 बजे तक।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 22 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 22 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र वज्र योग 06 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग सिंह में चंद्रमा 28 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 21 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 26 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।
अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 50 मिनट से शाम 05 बजकर 26 मिनट तक।
आज ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी है। आज गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत उत्तम माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।