Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 अप्रैल 2021 का पंचांग, श्रीराम राज महोत्सव आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 17 अप्रैल 2021 और दिन शनिवार है। आज श्रीराम राज महोत्सव है। आज पूरे दिन शोभन योग बन रहा है जो शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:54 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 03:17 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 अप्रैल 2021 का पंचांग, श्रीराम राज महोत्सव आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 अप्रैल 2021 का पंचांग, श्रीराम राज महोत्सव आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 17 अप्रैल 2021 और दिन शनिवार है। आज श्रीराम राज महोत्सव है। आज पूरे दिन शोभन योग बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। रवि योग भी है, लेकिन वह देर रात से बन रहा है। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान जी तथा शनि देव की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम राज महोत्सव।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 20 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी मृगसिरा नक्षत्र 26 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र शोभन योग 19 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग वृष में चंद्रमा 13 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 54 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 48 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय रात 11 बजकर 33 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

शोभन योग: आज सुबह से लेकर शाम 07 बजकर 19 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम को 04 बजकर 42 मिनट से शाम 06 बजकर 30 मिनट तक।

रवि योग: 18 अप्रैल के तड़के 02 बजकर 34 मिनट से प्रात: 05 बजकर 53 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल पंचमी है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंगबाण, सुंदरकांड, शनि चालीसा और इनके मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी