Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 जून 2021 का पंचांग, विन्ध्यवासिनी षष्ठी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है इसे विन्ध्यवासिनी षष्ठी भी कहा जाता है। आज 16 जून 2021 और दिन बुधवार है। विन्ध्यवासिनी षष्ठी के दिन मां विन्ध्यवासिनी की ​विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:53 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:58 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 जून 2021 का पंचांग, विन्ध्यवासिनी षष्ठी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 जून 2021 का पंचांग, विन्ध्यवासिनी षष्ठी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, इसे विन्ध्यवासिनी षष्ठी भी कहा जाता है। आज 16 जून 2021 और दिन बुधवार है। विन्ध्यवासिनी षष्ठी के दिन मां विन्ध्यवासिनी की ​विधिपूर्वक पूजा की जाती है। शिव पुराण के अनुसार सती ही मां विंध्यवासिनी हैं। मां की कृपा से सभी कार्य सफल होते हैं। आज प्रात: से रात तक रवि योग बना हुआ है। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। उनको दूर्वा अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: विन्ध्यवासिनी षष्ठी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी 22 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी मघा नक्षत्र 22 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र हर्षण योग 08 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग सिंह में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 21 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दिन में 10 बजकर 26 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज रात 11 बजकर 58 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 05 बजकर 23 मिनट से रात 10 बजकर 15 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 07 बजकर 48 मिनट से रात 09 बजकर 26 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ करना और भगवान गणपति के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी