Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 जनवरी 2021 का पंचांग, रवि योग में विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 16 जनवरी 2021 और दिन शनिवार है। आज सुबह 0746 बजे के बाद से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज विनायक चतुर्थी है तथा रवि योग भी बन रहा है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:31 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 जनवरी 2021 का पंचांग, रवि योग में विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 जनवरी 2021 का पंचांग, रवि योग में विनायक चतुर्थी आज

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 16 जनवरी 2021 और दिन शनिवार है। आज सुबह 07:46 बजे के बाद से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज भी पंचक लगा हुआ है। भद्रा शाम को 07:58 बजे से लग रही है, जो अगले दिन सुबह तक है। आज विनायक चतुर्थी है तथा रवि योग भी बन रहा है। आज के दिन रवि योग में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा अर्चना विधि विधान से की जाएगी। उनको मोदक तथा दूर्वा अर्पित किया जाता है। शनिवार को संकटमोचन हनुमान जी तथा शनिदेव की आराधना करना भी कल्याणकारी होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: शाम 07:58 बजे से 17 जनवरी को प्रात: 08:09 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 07 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी शतभिषा नक्षत्र 30 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र व्यतिपात योग 19 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 47 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त रात के समय 08 बजकर 59 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 10 बजकर 42 मिनट से देर रात 12 बजकर 21 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 07 बजकर 15 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 10 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल चतुर्थी है। आज शनिवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत शुभ होता है। आज आप शनि दोष से मुक्ति के भी उपाय कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी