Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 मई 2021 का पंचांग, विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 15 मई 2021 और दिन शनिवार है। आज सुबह 08 बजे से चतुर्थी तिथि का प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में विनायक चतुर्थी व्रत आज रखी जाएगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:56 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:56 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 मई 2021 का पंचांग, विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 मई 2021 का पंचांग, विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 15 मई 2021 और दिन शनिवार है। आज सुबह 08 बजे से चतुर्थी तिथि का प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में विनायक चतुर्थी व्रत आज रखी जाएगी। ऐसे में गणेश जी की पूजा दोपहर के समय में होगी। उनको दूर्वा अर्पित किया जाएगा और मोदक का भोग लगाया जाएगा। आज रात से भद्रा लग रही है, जो अगले दिन तक सुबह तक रहेगी। इस समय में कोई शुभ कार्य नहीं होगा। आज शनिवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी और न्याय के देवता शनि देव की आराधना करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 09:01 बजे से 16 मई को प्रात: 10:02 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: विनायक चतुर्थी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 08 घंटे तक, तत्पश्चात् चतुर्थी मृगसिरा नक्षत्र 08 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र धृति योग 26 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 04 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 06 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 32 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज रात 10 बजकर 16 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 12 बजकर 10 मिनट से मध्य रात्रि 01 बजकर 56 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 08 बजकर 39 मिनट से अगले दिन 16 मई को प्रात: 06 बजकर 04 मिनट तक।

आज वैशाख शुक्ल तृतीया है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, शनि चालीसा, शनि देव और हनुमाज जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी