Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 जून 2021 का पंचांग, विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 14 जून 2021 और दिन सोमवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आज ​के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:31 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:32 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 जून 2021 का पंचांग, विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 जून 2021 का पंचांग, विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 14 जून 2021 और दिन सोमवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आज ​के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक की जाती है। विशेष तौर पर उनको ​मोदक का भोग लगाते हैं और दूर्वा अर्पित किया जाता है। आज सोमवार का दिन है, इस दिन भगवान शिव की भी विधि विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:12 बजे से रात्रि के 10:35 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतर्थी व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 22 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी पुष्य नक्षत्र 20 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्लेषा नक्षत्र धु्रव योग 09 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 20 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 28 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय रात 10 बजकर 41 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 05 बजकर 23 मिनट से रात 08 बजकर 37 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 05 बजकर 23 मिनट से रात 08 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण और भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी